
असगर अली
देवरिया।जनपद में श्रीरामपुर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आप को बता दें यह घटना चौबीस अक्टूबर को घटित हुई थी। बिहार के सिवान जनपद के पपउड़ गांव निवासी अविनाश कुमार पंडित ने पुलिस को बताया कि वह श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में अपनी बहन के घर आए थे।वापस लौटते समय सिकटिया पेट्रोल टंकी के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर गले की चेन, मोबाइल और 800 रुपये लूट लिए थे।अविनाश कुमार पंडित की तहरीर पर श्रीरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिश्रौली गांव में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त मे देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के रतसिया कोठी निवासी अमित ठाकुर पुत्र सत्येंद्र ठाकुर और करन राय पुत्र जितेंद्र राय और बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ निवासी अंकित यादव पुत्र द्वारिका यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू, एक सफेद धातु की चेन,700 रुपये नकदऔर एक अपाचे मोटरसाइकिल UP52CD4706 और एक स्प्लेंडर बाइक BR29AH0530 बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट (UP52BF7462) लगी थी। अमित ठाकुर के पास से एक चाकू, सफेद धातु की चेन और दो मोबाइल फोन मिले। करन राय के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 400 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि अंकित यादव से एक मोबाइल और 300 रुपये नकद मिले।पूछताछ में तीनों आरोपियों ने सिकटिया पेट्रोल पंप के पास हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने अवैध हथियारों और बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीरामपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर इस लूटकांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




