देवरिया: अब मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से कम रेट पर मिलेगा मरीजों को ब्लड

असगर अली
देवरिया। जनपद के मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष (ब्लड बैंक) से रक्त व रक्त अवयव(प्लेटलेट्स) अब कम दर पर उपलब्ध होंगे। यह शुल्क पहले की मुताबिक आधी कर दी गई है। यह निर्णय जनहित को देखते हुए लिया गया है। शुल्क कम होने से निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को को काफी सहूलियत होगी। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए निःशुल्क ब्लड की सुविधा है। वहीं बाहर व नर्सिंग होम, प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को भी ब्लड व ब्लड अवयव उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क देना पड़ता है।शुल्क अधिक होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती थी। इसे लेकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के आदेश दिया है। इसके बाद प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश से ब्लड बैंक में लगने वाले शुल्क को कम कर दिया गया है।अब ब्लड व उसका अवयव आधे कीमत पर उपलब्ध हो सकेगा। अब होल ब्लड 1050, पीआरसीबी 1050, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए 300-300 रुपये प्रति यूनिट शुल्क जमा करना होगा। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि प्राचार्य के निर्देश पर जनहित व मरीज हित में ब्लड बैंक से प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों के लिए रक्त व ब्लडअवयव के शुल्क में कमी कर दी गई है, जो पहले से आधा हो गया है।




