Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 4 घंटे बिताएंगे 25 अक्टूबर को सजेगा वायु सेवा का एयर शो

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी । एयर शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में 25 अक्टूबर को रहेंगे । प्रधानमंत्री अपने इस दौरान में लगभग चार घंटे काशी में बिताएंगे।वह अरविंद मिल्स में काम करने के लिए प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की अरविंद मिल्स वाराणसी में अपनी यूनिट लगाने के लिए प्रेरित किया था। इसी क्रम में अरविन्द मिल्स मिर्जा मुराद के खोचवा में काशी में अपनी यूनिट लगाई थी। प्रधानमंत्री दिन में लगभग 11:30 बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट करने के बाद हेलीकाप्टर से सीधे खोचवा अरविंद मिल पहुंचेंगे वहां महिलाओं से संवाद करेंगे। वहां से वह पुलिस मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे इसके बाद सड़क मार्ग से नमो घाट के लिए प्रस्थान करेंगे ।इस दौरान रास्ते में दोनों तरफ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी है। वह नमो घाट पर एयर को देखने के बाद दोपहर 1:30 बजे के बाद वापस पुलिस लाइन से बाबतपुर चले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button