क्राइम
बुलंदशहर : गढ़ हाईवे पर मीट से भरा ऑटो पकड़े जाने पर हंगामा

मोहित त्यागी / बुलदशहर । गढ़ हाईवे पर रविवार को मीट से भरा ऑटो पकड़े जाने के बाद हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ऑटो में ले जाए जा रहे मीट को गौमांस होने का आरोप लगाया। सूचना पर ऑटो को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की नई मंडी चौकी पर लाया गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं पर आरोपी के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी प्रखर पांडे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बताया कि मीट के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला थाना देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र का है।



