वाराणसी:योग,व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक लभदायक: डॉ ए के त्रिपाठी

वाराणसी।मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह,उमंग के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण मे हर्षोल्लास के साथ शाखा के प्रांगण में मनाया गया ,शाखा के अध्यक्ष डॉ एस पी सिह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कहा कि योग अब एक आवश्यकता बन गई है। हमें प्रतिदिन इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए,शाखा के मानद सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने योग से होने वाले फ़ायदे और योग के गुणों के बारे में बताया ,कहा कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग नितान्त आवश्यक है ।
इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योगा अब लाईफ़ स्टाइल माडिफिकेसन का एक हिस्सा है। यह एन सी डी जैसे मधुमेह,उच्च रक्त चाप,मोटापा एवं कैंसर तथा मानसिक तनाव को कम करने का एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी माध्यम है।कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधा सिह ने दिया ।इस कार्यक्रम ने आर्ट आफ लीभींग एवं पोस्ट मेनोपाउजल सोसायटी ने सहयोग किया।इस अवसर पर फाग्सी के अध्यक्षा डॉ शालिनी टंडन, रूबी बरनवाल,डॉ प्रीति गुप्ता,डा उषा यादव ,डॉ एस के सिह, डॉ सुधा सिह, .डॉ सुनील, शर्मा, डॉ विजय गुप्ता, डॉ अर्चना शाह, डॉ अशोक सोनकर ,डॉ एस के जायसवाल सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।




