वाराणसी:स्पोर्ट और टाउन सिटी योजना से ग्रामीण नाराज

आर-पार की लड़ाई को तैयार
वाराणसी।विजन डॉक्यूमेंट में स्पोर्ट व टाउन सिटी सहित मार्गों के चौड़ीकरण से नाराज प्रभावित ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। रविवार को गंजारी गांव में स्थित आम के बाग में एक बड़ी बैठक की। लोगों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी अगर उनके प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया और उनकी भूमि हड़पने के अलावा दुकानें, मकाने भी तोड़ी गईं तो बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, ग्रामीणों ने चरणबद्ध आंदोलन की भी रणनीति बनाकर चेतावनी दी है।दरअसल, प्रशासन ने मार्गों की चौड़ाई कही 13 मीटर, कही 24 और कही 30 मीटर का मानक तय किया है। ऐसे में यहां के मुख्य बाजार व गाँवों का बड़ा इलाका प्रभावित हो रहा है और लोगों के मकानें और दुकानें चौड़ीकरण और स्पोर्ट व टाउन सिटी आदि बनाने में प्रभावित होंगी। इस कारण यहां के किसान और व्यापारी परेशान हैं। उनकी मांग है कि सड़कों की चौड़ाई 13, 24 व 30 मीटर की बजाय 10 व 15 मीटर करें। ए
सड़क चौड़ीकरण योजना के खिलाफ लम्बे समय से आंदोलन कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने बताया कि काशी के विकास और विश्वनाथ मंदिर के निर्माण से काशी के नागरिक और व्यापारी कहीं बेहद खुश हैं तो कहीं बेहद दुखी हैं। काशी का विकास होगा तो यहां लोगों को रोजगार मिलेगा और आमदनी बढ़ेगी, लेकिन सड़क चौड़ीकरण और स्पोर्ट व टाउन सिटी के नाम पर जब बाजार और गांव उजाड़ दिए जाएंगे, व्यापारियों और किसानों की रोजी-रोटी छीन ली जाएगी तो आखिरकार व्यापारी और किसान कहां जाएगा। हम किसान और व्यापारी सैकड़ों वर्ष से यहां पर अपनी खेती बाड़ी और व्यवसाय कर रोजी-रोटी चला रहे हैं।
सड़क चौड़ीकरण और स्पोर्ट व टाउन सिटी योजना में दुकानें और मकाने तोड़ने सहित कृषि भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है।हमारी मांग है कि इस योजना में कुछ परिवर्तन लाया जाए। बैठक की अध्यक्षता हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने किया संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया बैठक को योगीराज सिंह पटेल, ओमप्रकाश सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, सुधाकर सिंह, मनीष पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश प्रजापति ने संबोधित किया इस दौरान कमलाकार सिंह, विनय कुमार, दस्सू राजभर, रंजीत, राजेश, शशि कुमार सिंह, प्रदीप कुमार उपाध्याय, लालजी, संजय पटेल, मनोज पटेल विरेंद्र पटेल आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




