Slide 1
Slide 1
मौसमवाराणसी

वाराणसी:रात भर मूसलाधर बारिश,नागरिक बदहाल,नालियों से पानी हुआ ओवरफ्लो

             त्रिलोकी नाथ राय
वाराणसी।शनिवार को हुई मूसलाधर बारिश ने शहर में आफत मचा दी है। शहर के बी एच यू, बाला जी नगर, नगवा, ट्रामा सेंटर, सामने घाट, खोजवा इत्यादि जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। रात से ही जलभराव के चलते नगर के कई इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम के नाली सफाई के दावे बेकार साबित हो गये। नालियां ओवरफ्लो हो गई। जिससे नागरिकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। चारो तरफ शहर में जल भराव से जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग घुटने भर पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखे हालांकि, इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी हैं। किन्तु कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब है।इस तरह की बारिश से शहर में जलभराव की समस्या आम हो चुकी है। नगरनिगम के अधिकारियों को चाहिए कि वे जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए कदम उठाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button