वाराणसी : सीएम योगी की ‘जीरो टॉलरेंस नीति को साकार करते – एसआई कृष्ण कुमार
अपराधियों में छाया खौफ

अजीत पाण्डेय /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में स्थानीय पुलिस की भूमिका सराहनीय होती जा रही है। इसी कड़ी में लालपुर-पांडेयपुर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सरोज के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूर्णतः सुव्यवस्थित और मजबूत नजर आ रही है। श्री सरोज के पदभार संभालने के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। क्षेत्रवासी अब भयमुक्त और शांतिपूर्ण जीवन यापन कर रहे हैं।आमतौर पर जहां विभिन्न विभागों में आईजआरएस (IGRS) के प्रार्थना पत्रों के लंबित होने की शिकायतें आम होती हैं, वहीं लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में स्थिति बिल्कुल उलट है। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सरोज फरियादियों को त्वरित और पूर्ण न्याय दिलाने में बेहद प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में जनसुनवाई और जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और गहरा हुआ है।आपकों बता दे कि चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सरोज का मानना है कि आपसी सौहार्द, शांति और सूझबूझ से ही किसी भी बड़े अपराध को होने से रोका जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा: किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की आशंका हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या थाने को सूचित करें। आम जनमानस के सहयोग से ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना संभव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ (अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहशीलता) की नीति को धरातल पर उतारने में कृष्ण कुमार सरोज पूरी निष्ठा के साथ जुटे हैं। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के उनके इन प्रयासों की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है।




