Slide 1
Slide 1
क्राइम

ब्रेकिंग बुलंदशहर : जहांगीराबाद में विवाहिता की हत्या के प्रयास लगा आरोप

पति पर गला घोंटने और तेल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप

मोहित त्यागी ,बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियार में एक विवाहिता ने अपने पति पर गला घोंटने और तेल डालकर जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि पति ने ब्लेड से उसके गले पर हमला किया और फिर तेल डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह घर से निकलकर विवाहिता ने अपनी जान बचाई और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button