Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

यूपी में लागू होगा बुलंदशहर का फॉरेंसिक मॉडल, हाईकोर्ट ने सराहा


मोहित त्यागी,बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस और न्यायपालिका के संयुक्त प्रयास की पूरे प्रदेश में गूंज सुनाई देगी। जिले में शुरू की गई फॉरेंसिक वर्कशॉप को हाईकोर्ट ने सराहा है और अब यूपी के सभी जिलों में बुलंदशहर मॉडल की तर्ज पर फॉरेंसिक वर्कशॉप कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पुलिस और न्यायिक अफसरों को साझा रूप से फॉरेंसिक साक्ष्यों के महत्व को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से बुलंदशहर में फॉरेंसिक वर्कशॉप की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत न्यायिक और पुलिस अधिकारियों को फॉरेंसिक जांच की बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है। हाईकोर्ट ने बुलंदशहर के जिला जज संजय चौहान और दिनेश कुमार सिंह प्रथम के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह बुलंदशहर में पुलिस और न्यायिक अधिकारियों के लिए फॉरेंसिक वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, उसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में भी वर्कशॉप आयोजित की जाएं।
इसी क्रम में आज यमुनापुरम कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय फॉरेंसिक वर्कशॉप का आयोजन कर उसे सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button