क्राइम
बुलंदशहर : दिल दहला देने वाली वारदात, व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या

मोहित त्यागी/ बुलंदशहर । थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव रानाइच में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को गांव के मेन रास्ते पर फेंक दिया। मृतक की एक टांग कटी हुई मिली है। सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। गांव में इस बर्बर हत्याकांड से दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।



