Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रवि उर्फ रविशंकर (24 वर्ष) घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 10,100 रुपये नकद और एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की गई। घटना रौनापार थाना क्षेत्र के बलपुर लिंक खड़जा मार्ग पर हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनापार और जीयनपुर थानों के कई मुकदमों में वांछित शातिर बदमाश रवि उर्फ रविशंकर मोटर साइकिल से क्षेत्र में आ रहा है। इस सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, जीयनपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह और महुला चौकी प्रभारी विवेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलपुर लिंक खड़जा मार्ग पर घेराबंदी की। जैसे ही अभियुक्त मोटरसाइकिल पर आया, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button