Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : रेस्टोरेंट में युवक की गोली मारकर हत्या

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी 38 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। पप्पू यादव कहीं बाहर नौकरी करते थे और दो दिन पहले ही घर आए थे। रविवार देर रात वह बैतालपुर के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनके गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिए।इसी बीच एक युवक ने असलहे से पप्पू यादव पर फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पप्पू यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button