Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

वाराणसी:नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई,75 किलो से अधिक जप्त किया मांस

फ़आईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर डॉ संतोष पाल पशु कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आज रविवार को मीट मुर्गा मछली की दुकान खोलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 75 किलो से अधिक मीट जप्त कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाई गई। आज की कार्यवाही रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, कचहरी के सामने अवैध रूप से खोली गई मीट की दुकान, भोजूबीर इत्यादि क्षेत्रों में की गई।Nजांच के दौरान लगभग 75 किलो मांस जब्त किया गया। इन दुकानों को संचालित करने वाले क्रमशः मोहम्मद शकील पुत्र शमीम अहमद, लाला मोहम्मद शिराज पुत्र सेराज, पोल्ट्री फार्म, रेवाडी तालाब, मोहम्मद हनीफ कुरैशी, रेवाडी तालाब, मोहम्मद इम्तियाज पुत्र अब्दुल सत्तार, मौलवी बैग सिगरा, पापू कुरेशी, पुत्र मोहम्मद अलीम कुरैशी मौलवी बैग, मोहम्मद नईम कुरैशी (नेशनल मीट) शोप, आंध्रापुल, मोहम्मद फखरुद्दीन कुरेशी पुत्र निज़ामुद्दीन, गोलघर कचेहरी, गुड्डु पुत्र कादिर अहमद, गोलघर कचहरी। अवैध रूप से खोली गई मांस की दुकान के विरुद्ध संबंधित थाने में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। नगर निगम वाराणसी द्वारा पिछले दिनों के निर्णय लिया गया था कि सावन माह में नगर निगम सीमा क्षेत्र की सभी मांस मछली की दुकान बंद रहेंगे, उसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है और आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button