बलिया:एजाजुल हक हत्याकांड के दो इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,तीसरा फरार

28 सितंबर को टेंट कारोबारी को दुकान में घुसकर चाकू से गोदकर किया था घायल, हुई मौत
तिलक कुमार
बलिया।एजाजुल हक हत्याकांड मामले में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे रामपुर असली मोड़ पर हुई मुठभेड़ में गड़वार पुलिस आत्मरक्षार्थ गोली चलाई।जिसमें दो इनामिया बदमाशों के पैर जा लगी।जिसमें एक केदाहिने और दूसरे के बाएं पैर में लगी। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।घायल दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।पूछताछ में घायल आरोपियों ने अपना नाम व पता राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धूरन सिंह पुत्र लालबाबू सिंह निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे ने अपना नाम व पता तथा अंगद कुमार पुत्र रंगबहादुर राम निवासी भीखमपुर थाना फेफना जनपद बलिया बताया। जिसके बांये पैर में गोली लगी है।वहीं तीसरा आरोपी निरंजन सिहं पुत्र शम्भू सिंह निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया मौके से मोटर साइकिल लेकर भागने में सफल रहा।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि घायल बदमाश राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ घूरन सिंह व अंगद कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 28 सितंबर 2025 की रात्रि करीब 08.30 बजे त्रिकालपुर में एजाजुल हक को उसी की टेंट हाउस की दुकान के अन्दर घुसकर जान से मारने की नीयत से लात घूसों, चाकू और लाठी डन्डों से मारपीट कर अधमरा कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। इन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15- 15 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। गड़वार पुलिस ने रामपुर असली मोड़ के पास मुठभेड़ में गोली मारकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि एक भागने में सफल रहा। घायल बदमाश राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ घूरन सिंह व अंगद कुमार का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ घूरन सिंह के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।




