Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष को पितृ पर्व पर मिला विशेष सम्मान

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। बीएसएस परशुराम सेना (ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय को सामाजिक सेवा एवं ब्राह्मण हित में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए “विशेष सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जेपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम फाउंडेशन के संस्थापक स्वर्गीय जेपी मिश्र की 71वीं जयंती को पितृ पर्व के रूप में मनाते हुए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु श्री रामदिनेशाचार्य जी महाराज (हरिनाम पीठ, अयोध्या धाम) ने मंच से पंडित अजीत कुमार पांडेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगद्गुरु जी महाराज ने कहा कि ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो पारिवारिक संस्कारों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम के आयोजक जेपी फाउंडेशन के संस्थापक स्वर्गीय जेपी मिश्र के सुपुत्र शैलेन्द्र मिश्र एवं अभिषेक मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि पितृ पर्व के माध्यम से वे अपने पिता के विचारों एवं समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय जेपी मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और समाज के लोगों का है, जो ब्राह्मण समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पितृ पर्व कार्यक्रम समाज में संस्कार, श्रद्धा और सेवा भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी आयोजन है। उन्होंने आगे कहा कि बीएसएस परशुराम सेना सदैव समाजहित, राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहेगी तथा युवाओं को संगठित कर सामाजिक जागरूकता का कार्य लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button