Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : सीएम योगी ने 818 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, आयुष,कौशल विकास और उद्योग विभाग के 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने खुद 21 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे अन्य चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता और चयन प्रक्रिया को लेकर सीएम के अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने का परिणाम अब सामने हैं। 2017 के बाद से प्रदेश में करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।भर्ती बोर्ड और आयोगों को राजनीति से दूर रखने पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि इन संस्थाओं की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है । सीएम योगी ने कहा कि आने वाले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। सीएम ने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वह शासन का हिस्सा बनकर पूरी ईमानदारी,निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। नियुक्ति केवल रोजगार का अवसर नहीं,बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी भी है।युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचना चाहिए। सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे और युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था। तत्कालीन सरकारों की कार्यप्रणाली के कारण भर्ती प्रक्रिया भी बदनाम हुई। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमार नहीं था,बल्कि सरकारों की मानसिकता बीमार थी।मौजूदा सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। जिससे युवाओं को बिना भेदभाव अपनी योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button