Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया: बिहार बॉर्डर से पुलिस ने 83 पेटी अंग्रेजी शराब संग पांच अभियुक्तों को पकड़ा

असगर अली
देवरिया। जनपद में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराधों एवं अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान ‘आप्रेशन प्रहार’’ के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में बिहार बोर्डर पर स्थित थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास से 02 लग्जरी वाहनों मारुती ब्रेजा यूपी 53 सीएल 0202 व  हुंडई क्रेटा से कुल 83 पेटी (कुल मात्रा 717.12 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब आफीसर च्वाईस, दो अदद फर्जी नम्बर प्लेट व 05 अदद मोबाईल फोन के साथ 05 अभियुक्तगण  विकास कुमार यादव पुत्र नन्द किशोर चौधरी निवासी बिलासपुर थाना मैरवा जनपद सिवान (बिहार), रवि कुमार पुत्र स्व0 रुदल निवासी बिलासपुर थाना मैरवा जनपद सिवान (बिहार), प्रदुम्न सिंह पुत्र श्री मार्कण्डेय सिंह निवासी बिगह  थाना उभाव जनपद बलिया, संदीप कुमार यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी गड़ेरिया थाना गुठनी जनपद  सिवान (बिहार) एवं धर्मबीर कुमार सिंह पुत्र रामनाथ राम निवासी गुलरबागा थाना मैरवा जनपद  सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। बरामद माल एवं वाहनों को थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 198/2025 धारा 317(2), 341(4), 61(2) BNS व 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य लगभग  रुपया 5,00,000/- ,बरामद 2 अदद चार पहिया वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग  20,00,000/- रूपये है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार, उ0नि0 झीनेलाल पासवान, उ0नि0 मनीष त्रिपाठी ,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह, हे0का0 कैलाश पटेल, हे0का0 संजय कुशवाहा,का0 राहुल यादव, का0 सत्यपाल, का0 रामनिवास, का0 अजय सिंह एवं का0 अमृतेश सिंह थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button