
लखनऊ।काकोरी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे स्थित गहलवारा अंडरपास सर्विस लाइन के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप डाला ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बिना हेलमेट लगाकर स्कूटी चला रहे युवक, स्कूटी पर पीछे बैठे राजगीर मिस्त्री और पत्नी को गंभीर रूप से चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी और राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
रेवरी टोल प्लाजा चौकी प्रभारी धीरज भारद्वाज ने बताया कि काकोरी नगर पंचायत के वली नगर वार्ड निवासी महिला संतोषी टोल प्लाजा की सर्विस लाइन पर ढाबा चलाती है, वह रविवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे अपने पति सुशील (44) और अपने रिश्तेदार राजगीर मिस्त्री मीरखेड़ा गांव निवासी सुरेश के साथ ढाबा बंद कर स्कूटी से घर के लिए निकले , तभी आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन गहलवारा अंडरपास के पास लखनऊ से टोल प्लाजा सर्विस लाइन की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप डाला ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी । स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर हवा में उछल कर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां सुशील और सुरेश की मौत हो गई। जबकि डॉक्टरों ने संतोषी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।मृतक सुशील के परिवार में पत्नी संतोषी दूसरी पत्नी और तीन बेटियां एक बेटा है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया पिकअप डाला को कब्जे में ले लिया गया है चालक मौके से भाग निकला।परिजन से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – इमरान अहमद




