Slide 1
Slide 1
क्राइमलखनऊ

लखनऊ : दबंगों ने व्यापारी को असलहा के बल पर मारपीट कर किया लहुलुहान

— पीड़ित व्यापारी ने आरोपी दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

लखनऊ। राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र में बाबा की वेशभूषा में आए दबंगों ने एक व्यापारी को अगवा कर लिया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारा पीटा। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दबंगों ने व्यापारी को लहुलुहान हालत में मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। वजीरगंज, डालीगंज के रहने वाले शिव शंकर का आरोप है कि रविवार कि शाम वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे इसी दरमियान उदासीन संगत के सेवादार नितेंद्र मिश्रा अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आया और जबरन उन्हें उठा ले गया। इसके बाद उन लोगों ने असलहा के बल पर पीड़ित शिव शंकर को जमकर मारा पीटा और लहुलुहान हालात में मंदिर के बाहर छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवक दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी नितेंद्र मिश्र समेत उसके पास साथियों को हिरासत में लेकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित का मेडिकल जांच कराया जा रहा था।

पीड़ित के भाई का मोबाइल नंबर
9455503841

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button