गाजीपुर : मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि दे किया सम्मानित

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न
गाजीपुर। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के विजेताओं को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक भवेश राय ने बताया कि माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश त्रिपाठी, रामभरोष राम, सुरेश यादव सहित समस्त ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर



