Slide 1
Slide 1
कारोबार

वाराणसी में चलेगी 250 नई AC इलेक्ट्रिक बसें

हर 3-5 मिनट में उपलब्ध होगी बस,अब यात्रा होगी सुगम


वाराणसी ( विवेकानंद राय ) । यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच वाराणसी में सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क बढ़ाने की रफ्तार तेज हो गई है।वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।इसके बाद वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगभग 300 हो जाएगी।बसों के संचालन,चार्जिंग और मेंटेनेंस के लिए कड़सड़ा और वीरपट्टी में पांच-पांच एकड़ जमीन नगर विकास विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। 250 नई बसों में 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर होंगी। वर्तमान में 28 सीटर 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।नई बसें आने के बाद अलग-अलग रूटों पर तीन से पांच मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध कराने की योजना है। इससे यात्रियों का इंतजार कम होगा।नई बसें एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर चलेंगी। वर्तमान बसों की क्षमता लगभग 115 किलोमीटर है। इससे लंबी दूरी और ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन संभव होगा। कड़सड़ा और वीरपट्टी में पांच-पांच एकड़ जमीन हस्तांतरित हो चुकी है।यहां चार्जिंग स्टेशन और वर्कशाप विकसित किए जाएंगे।आपातकालीन चार्जिंग के लिए सारनाथ,परेड कोठी और मड़वा में भी सुविधा रहेगी। सभी नई बसें वातानुकूलित होंगी। इनमें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस की सुविधा होगी। 250 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया चल रही है। नई बसों से शहर से गांव तक सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क मजबूत होने के साथ निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button