Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में 13 पीसीएस अफसरों का तबादला


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। योगी सरकार ने शासन स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें पांच जिलों के एडीएम भी बदले गए हैं। 13 पीसीएस अफसरों की लिस्ट में एक संयुक्त निदेशक,अपर नगर आयुक्त,दो उपनिदेशक सचिव्र, विकास प्राधिकरण और एक प्रधान प्रबंधन, एक प्रधान प्रबंधक, एक मुख्य सचिव अधिकारी भी शामिल हैं। अचानक हुए तबादले से अफसरों में खलबली मची है । शासन ने जिन अफसरों का तबादला किया है उनमें प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ रहे पवन कुमार को एडीएम कुशीनगर, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अयोध्या का एडीएम (नगर), मथुरा के अपर नगर आयुक्त रहे सौरभ सिंह को एडीएम (नगर) कानपुर, एडीएम कानपुर नगर रहे आलोक कुमार गुप्ता को एडीएम कासगंज, एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट रहे अरुण कुमार केा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, मथुरा एसडीएम रहीं कंचन को एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट व उपसंचालक चकबंदी, विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद रहे सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया है । इसी तरह एसडीएम प्रतापगढ़ रहे जितेन्द्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ, बरेली विकास प्राधिकरण सचिव रहीं वंदिता श्रीवास्तव को उपिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ रहे हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली में एसडीएम रहीं निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर रहे अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का मुख्य राजसव अधिकारी, भदोही एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button