
नहाय खाय के बाद खरना,27अक्टूबर को होगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य
Report by-त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ चार शनिवार से प्रारंभ हो गया।इसको लेकर घर में तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसको लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। खास कर फल, नारियल, सूप आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही. आस्था के इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. नहाय-खाय के बाद नेम-निष्ठा का महापर्व का आगाज हो गया. पर्व को लेकर चारों ओर भक्ति का वातावरण है। शनिवार को को नहाय-खाय के बाद रविवार को खरना और सोमवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। इसी प्रकार मंगलवार की सुबह को उदीयमान स्वरूप को अर्घ दिया जायेगा. इसके बाद पारण होगा और उसी के बाद महापर्व का समापन होगा. इधर, छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा की हर छोटे-छोटे सामान की खरीदारी तेज हो गयी है. गत वर्ष की तुलना में इस साल फल के दामों में इजाफा होने के बाद भी खरीदार पूरे उत्साह के साथ फल की खरीदारी करने में जुटे रहे. फलों के भाव में आयी तेजी आई है। लाल,पीले वस्त्रों की बढ़ी मांग छठ पूजा से पहले साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गयी है। पूजा में छठ मइया को चढ़ायी जाती है और पूजा करने वाली महिला भी नयी साड़ी में ही पूजा करती है। इसलिए,इस समय साड़ी की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है. भक्त छठ मइया की पूजा नये वस्त्र में करते हैं। साथ ही इस समय चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। लाल व पीले-वस्त्रों की डिमांड अधिक है. छठव्रतियों के लिए के लिए लाल व पीले रंग की अधिक चुंदरी का डिमांड है। घर लौटने लगे परदेसी लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर परदेसी अपने-अपने घर आने लगे हैं।




