वाराणसी में UGC Act के विरोध में अनवरत आंदोलन 23वें दिन जारी,अब भूख हड़ताल की घोषणा

अजित पाण्डेय /वाराणसी। UGC, SC/ST Act एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्रीय घाट, वरुणा पुल कचहरी क्षेत्र में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन आज 23वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 23वें दिन प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को भूख हड़ताल में बदलने की घोषणा की। भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा बृजेश मिश्रा, सनातनी चंदन बाबा एवं गौतम मिश्रा बल्लू ने बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर की। आयोजकों के अनुसार यह निर्णय पहले से गोपनीय रखा गया था और 20 सितंबर को आयोजित महापंचायत में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच कैमरे के सामने इसकी घोषणा की गई। भूख हड़ताल की घोषणा होते ही महापंचायत में मौजूद प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच अचानक हलचल देखने को मिली। आंदोलनकारियों ने कहा कि लगातार 23 दिनों से जारी आंदोलन के बाद अब अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का अगला चरण शुरू किया गया है। महापंचायत में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि
महापंचायत में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से:
– अलंकार अग्निहोत्री — राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
– डॉ. अतुल मिश्रा — हिंदू युवा वाहिनी के संचालक, सुरेश नोरवा — राजस्थान, शत्रुध्न पांडेय — मध्य प्रदेश,बृजेश मिश्रा- अविनाश मिश्रा- गौतम मिश्रा बल्लू, सनातनी चंदन बाबा
सनातनीय पुतुल बाबा, हिंदू सतीश सिंह,लक्ष्मी नारायण जी,रणधीर सिंह, प्रवीण भारत आदि
सभी ने आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और आंदोलनकारियों के बीच उपस्थित होकर अपना समर्थन व्यक्त किया।आंदोलनकारियों का कहना है कि UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उनकी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। भूख हड़ताल की घोषणा के बाद आंदोलन का अगला चरण शुरू हो गया है।




