Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:असलहों के सौदागर दबोचे गए, तमंचा, रायफल और जिंदा कारतूस बरामद

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। निरीक्षक जयप्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महामंडलेश्वर मंदिर ग्राम गौरा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया।पहले अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र योगेन्द्र, निवासी ग्राम कोटिला, थाना रानी की सराय के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरे अभियुक्त साहुल कुमार पुत्र राममूरत, निवासी अहियाई, थाना मेंहनगर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक रायफल 303 बोर बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना मेंहनगर पर मुकदमा संख्या 385/25 व 386/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। विवेचना उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button