Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : 50 हजार के ईनामी गौकश मुकीन पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

मोहित त्यागी / बुलदशहर। थाना चोला क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के ईनामी गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने ईनामी बदमाश मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त की रात को मुकीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोला थाना क्षेत्र के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि चोला थाना पुलिस ने मुकीम को गिरफ्तार कर लिया था और बाइक पर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में गैस गोदाम के पास बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान मौका पाकर मुकीम पुलिसकर्मियों की सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो ईनामी गौकश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकीम घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके पास से सरकारी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button