Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : विश्व हिंदू परिषद, काशी ने किया समरसता भोज का आयोजन

वाराणसी। बाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा रसूलगढ़ इलाके में सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान दलित बस्ती के विभिन्न घरों से एक-एक मुट्ठी चावल, दाल आया और सबको मिश्रित कर खिचड़ी बनाई गई। खिचड़ी का प्रसाद प्रभु श्रीराम व  वाल्मीकि को समर्पित करने के बाद लोगों में वितरित किया गया। इस अवसर लोगों को संबोधित करते हुए महर्षि महेश योगी आश्रम सिंधिया घाट के महंत शिवानंद महाराज ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होकर समाज की चुनौतियों से लड़ना होगा। संघ चालक रामजी पांडेय ने कहा कि जात-पात के भेदभाव ने इस देश का बहुत नुकसान किया है। महानगर अध्यक्ष  (काशी उत्तर) राजेश मिश्रा और संगठन मंत्री विकल्प ने दर्जनों स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रतिनिधि डॉ. लोकनाथ पांडेय, बजरंग दल के विभाग संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र, प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख राजन तिवारी, काशी प्रचार प्रसार प्रमुख विपुल कुमार पाठक, संदीप भारती,विजय आनंद उपाध्याय डॉ अनुपम तिवारी रविंद्र नाथ त्रिपाठी सहित कई विशिष्ट संत जन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button