गाजीपुर : आल इंडिया टीम के लिए पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग हुआ ट्रायल

पावरलिफ्टिंग पुरुष टीम के आठ, भार वर्गों में आठ, महिला वर्ग में 4 तथा बॉडीबिल्डिंग में कुल 7 खिलाड़ीयों का चयन
गाजीपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की आल इंडिया टीम के लिए पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग ट्रायल मंगलवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ विजय राय ने फीता काट के किया संचालन डा रामधारी राम ने किया । इस प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 45 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। पावरलिफ्टिंग पुरुष टीम के आठ, भारवर्गों में आठ खिलाड़ी और महिला वर्ग में 4 तथा बॉडीबिल्डिंग टीम में कुल 7 खिलाड़ी चयनित किया गया। आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कन्नूर में और बॉडीबिल्डिंग मेहसाणा गुजरात, दिसंबर माह में आयोजित होगी। पर्यवेक्षक के रूप में राज कॉलेज जौनपुर के डॉ अखिलेश गौतम और चयनकर्ता के रूप में संजय राय मौजूद रहे।प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से, प्रो कृष्णानंद चतुर्वेदी, प्रो विलोक सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ अवधेश पांडे, डॉ सतीश पांडे, डॉ विशाल सिंह, संजय कुमार, अरविंद यादव, अजय सिंह, डॉ राकेश पांडे, डॉ सन्नी सिंह, डॉ सुजीत शर्मा, समीर राय, सतेंद्र राय, डा सतीश राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में अरविंद शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप राय, इखलाक खान, वीरेंद्र कुमार थे।



