Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्पोर्ट्स

गाजीपुर:कराटे बेल्ट धारण कर प्रफुल्लित हुए प्रतिभागी

प्रमोद सिंन्हा
गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।नगर के के.एम.पब्लिक स्कूल में कराटे बेल्ट  प्रमोशन टेस्ट का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्थान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रतियोगिता में अथर्व तिवारी, प्रिंस सिंह कुशवाहा, रुद्र प्रताप सिंह, वेदांत कुमार तथा फिक्स यादव को येलो बेल्ट तो प्रत्यक्ष कुमार यादव, सृष्टि कुमारी, जिया सिंह, दीपाली पटेल और यशस्वी यादव को ऑरेंज बेल्ट प्राप्त हुआ। नमन तिवारी, आर्यमा और देवांश जीवराजका को ग्रीन बेल्ट और प्रीतेश  यादव और समर प्रताप को ब्लू बेल्ट प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, डॉ. योगेश कुमार तथा दिनेश कुमार यादव और शिक्षक दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज तथा सहायक शिक्षक हिमांशु प्रजापति व विकास यादव ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन की शुभकमनाएं देते हुए लगन और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। आभार ज्ञापन दिनेश कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button