गाजीपुर: महिला भूमिहार समाज ने वृद्धाश्रम में केक खिलाकर मनाया मातृ दिवस

पारंपरिक गीत गाकर आश्रम की माताएं हुई भाव विभोर
गाजीपुर। महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने मातृत्व दिवस उन माताओ के साथ मनाना पसंद किया जो परिवार से दूर अपना जीवन वृद्धाश्रम छावनी लाइन मे व्यतीत कर रही हैं।इस अवसर पर वृद्धाश्रम में माताओ के साथ केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया साथ ही उनको उपहार देकर मनाया। इसके साथ उनके साथ मिलकर पांरपरिक गीत भी गाया । ये सब देखकर आश्रम की मातायें भाव विभोर हो उठी। उनकी आखें अपने स्वजन को याद करके छलक उठी। महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने कहा कि ” मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते है। कार्यक्रम में गिरिजा राय. कनकलता राय, डा ऋचा राय. रंजना राय ,अर्चना राय. प्राची राय ,गायत्री राय,पूनम राय,अनु राय, राधिका राय, शिल्पी, सरिता राय आदि उपस्थित रही।





