Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : पुलिस की सुस्ती, चोरों की मस्ती

डॉ एके राय
गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के वार्ड तीन के पुराने दक्षिणी फाटक के समीप चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी में चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोरी की इन घटनाओं को लेकर नगरवासियों ने पुलिस की निष्क्रियता उजागर होने की बात कही है।
बताया गया कि चोरों ने जहां चार घरों के बन्द दरवाजों के तालों की कुंडी को काट डाला चोरों ने जहां चारों मकानों से माल असबाब पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही चोरों ने वहीं एक मकान के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को भी रात के अंधेरे में लेकर चम्पत हो गये।
जानकारी के अनुसार पुराना दक्षिणी रेलवे फाटक के पास वसीम की टेलरिंग की दुकान है। चोरों ने दुकान की कुंडी को काटकर अंदर रखा ग्राहकों का कपड़ा और पैसा चुरा लिया। वसीम के मुताबिक दुकान के अंदर रखा करीब दस हजार रुपए और दो लहंगा तथा सिलाई के लिए रखा ग्राहकों का आठ-दस सेट कपड़ा भी चुरा लिया।

चोरों ने थोड़े ही दूर स्थित संतोष जायसवाल के बंद पड़े मकान को  निशाना बनाया। चोरों ने दो बक्सा और गोदरेज की आलमारी तोड़कर अंन्दर रखे आभूषण और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए। संतोष जायसवाल का परिवार इन दिनों धनबाद में है, इसलिए नुकसान की  जानकारी नहीं मिल सकी। इसी तरह माली टोला के संजय माली के घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं पड़ोस के हंसराज गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जरूरी सामान चोरी कर लिया। आसपास के लोगों ने परिवार के साथ बनारस में  रह रहे हंसराज गुप्ता को चोरी की घटना से अवगत कराया। इसी तरह चोरों ने शराब ठेका के सामने रखी बुढ़नपुर निवासी रामधनी राजभर के पान की गुमटी की कुंडी काटकर अन्दर रखे सामानों को चुरा लिया। चोरी की घटनाओं की सूचना पर सादात थाने के उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज खंगाला। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस चोरी की घटनाओं में शामिल चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button