वाराणसी : मण्डुवाडीह पुलिस ने मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन लूटेरों को किया गिरफ्तार

कब्जे से दो मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त आटो व 2120/नगदी किया बरामद
यूसुफ खान, वाराणसी । पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में लूट, चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर वादी मुकदमा के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन लूटेरों को सोमवार को अपरान्ह मण्डुवाडीह ब्लाक रोड शिवदास पुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त आटो व 2120/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के नाम क्रमशःअनिल बिन्द पुत्र स्वर्गीय अशोक बिन्द निवासी बिन्द बस्ती शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह ,दूसरे का अमन गोस्वामी पुत्र संजय गोस्वामी निवासी नई बस्ती शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह और तीसरे का अवधेश कुमार उर्फ आर्यन पुत्र निवासी मटका चाय वाले के पास गर्खा जनपद छपरा बिहार व हाल पता आदर्श नगर एलआईसी गली गली थाना मण्डुवाडीह बताया गया। तीनों अभियुक्तों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी वरूणापार राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सोमवार वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन व 3000/नगदी छिनकर भाग जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सोमवार को तीनो अभियुक्तों ब्लाक रोड शिवदास पुर से रात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 309(6), 352, 351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 प्रवीण सचान, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, उ0नि0 सत्यानन्द यादव,का0 अभ्यूदय सिंह,का0 अविनाश यादव आदि शामिल रहे।




