Slide 1
Slide 1
क्राइम

वाराणसी : पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को पकड़ा

यूसुफ खान / वाराणसी । जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय द्विवेदी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर दो मंगलसूत्र स्नेचरों को मंगलवार को अपरान्ह बाबा ढाबा फेमिली रेस्टोरेंट पलहीपट्टी से गिरफ्तार किया गया। दोनों स्नेचरों के नाम जयदीप पटेल पुत्र रामलाल पटेल निवासी ग्राम देवराई थाना फूलपुर, दूसरे का मौसम वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा निवासी ग्राम देवराई थाना फूलपुर बताया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक पीले धातु का मंगलसूत्र, एक देशी तमंचा,व एक जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 200/नगदी बरामद किया गया।दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी वरूणापार राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 03 अक्टूबर को वादिनी मुकदमा द्वारा चोलापुर थाने पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमासों द्वारा इलाज करा कर घर जाते समय वादिनी का मंगलसूत्र छीनकर भागने की संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित चोलापुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम, उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव, उ0नि0 धनंजय सिंह, हे0का0 जगजीवन राम, हे0का0 अनुशेष सिंह, हे0का0 शकील अहमद,का0 अजय यादव,एसओजी से उ0नि0 आयुष पाण्डेय, हे0का0 प्रमोद सिंह, हे0का0 कृष्णानन्द पाण्डेय,का0 अंकित मिश्रा,का0 प्रेमशंकर पटेल,का0 इंद्रेश सिंह एसओजी टीम आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button