Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मुहम्मदाबाद तहसील में शौचालय सुविधा बदहाल, मुवक्किल परेशान

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से मुवक्किलों, फरियादियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तहसीलदार न्यायालय और उपजिलाधिकारी न्यायालय के पास स्थित पेशाबघर की हालत खराब है, जबकि परिसर में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने मुकदमों और राजस्व संबंधी कार्यों के सिलसिले में तहसील पहुंचते हैं। लंबे समय तक रुकने वाले लोगों के लिए स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय का अभाव गंभीर समस्या बना हुआ है। वहीं, न्यायालयों के आसपास बदहाल पेशाबघर से गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। लोगों का कहना है कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिसर में स्वच्छता और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तहसील प्रशासन से खराब पेशाबघर की सफाई, नियमित रखरखाव और पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की है । अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button