Slide 1
Slide 1
राजनीति

वाराणसी : स्नातक निर्वाचन 2026: चौधरी दिनेश चंद्र राय ने भरा नामांकन पर्चा

वाराणसी ।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के  प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए वाराणसी खंड से नामांकन किया हैं। सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के विशाल काफिले और जोरदार नारों के बीच  कचहरी पहुंच औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
चौधरी दिनेश चंद्र राय मुहम्मदाबाद से अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों के भारी काफिले में बनारस पहुंचे। कचहरी परिसर में उनके पहुंचते ही समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जीत के संकल्प के साथ माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। मीडिया से मुखातिब होते श्री राय ने स्पष्ट बताया कि उनकी यह लड़ाई व्यवस्था में उपेक्षित तबके के सम्मान और अधिकारों की हैं। वे पिछले 20 महीनों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। चौधरी दिनेश चंद्र राय हमेशा से वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली, निजी क्षेत्र में कार्यरत स्नातकों के हितों एवं रोजगार सुरक्षा और शिक्षकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर आवाज उठाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी महीनों की निरंतर सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते इस बार वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button