Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : विकसित भारत  थीम पर बच्चों ने बनाई भारत के नक्शे की मानव श्रृंखला


गाज़ीपुर ( विवेकानंद राय ) । बेसिक शिक्षा विभाग, गाज़ीपुर के तत्वावधान में सोमवार को जनपद के सभी 16 विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां सजाने के साथ ही भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत की भावना को मजबूत करना रहा। विद्यालय परिसरों में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोलियों में दिखा विकसित भारत का सपना विद्यालयों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगों, फूलों और प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। इन रंगोलियों में इसरो के अंतरिक्ष मिशन, डिजिटल इंडिया, नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया।


भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनी आकर्षण का केन्द्र
विभिन्न विकास खंडों के प्रमुख विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर भारत के भौगोलिक मानचित्र के आकार में भव्य मानव श्रृंखला बनाई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ की भावना को प्रदर्शित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्यबोध और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button