आजमगढ़ के होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

सेठ एम.आर. जयपुरिया 17वें, HMPS 19वें और G.D ग्लोबल स्कूल 23वें स्थान पर रहा
गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता बॉब वंडर किड 2026 में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ऑनलाइन आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के 75 हजार बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें आजमगढ़ के 2,300 छात्र शामिल हुए । जिले के विद्यार्थियों ने कुल 997 पदक और राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। इनमें 20 छात्रों ने नेशनल कैश प्राइज व ट्रॉफी, 555 ने गोल्ड और 422 ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल ने 17वीं, एचएमपीएस स्कूल ने 19वीं और जीडी ग्लोबल स्कूल ने 23वीं राष्ट्रीय रैंक प्राप्त की। रविवार को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह विशिष्ट अतिथि डॉ. सी.के. त्यागी, श्रम विभाग डिप्टी कमिश्नर राजीव सिंह और ब्रेनोब्रेन ईस्ट यूपी की कोऑर्डिनेटर गरिमा बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी। अनूप सिंह, डी. एन. सिंह, रूबी गुप्ता, मधु राय, प्रिया सिंह, सपना श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, रीना राय एवं आलोक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की टीम ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी विद्यालयों के प्रबंधन, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समन्वयकों ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में गणितीय क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देती हैं।




