Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : जहाँगीराबाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, रास्ते में 60 वर्षीय सलीम की मौत

मोहित त्यागी / बुलंदशहर । जहाँगीराबाद के मोहल्ला पाठक स्थित दरबार बैंड वाली गली में शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र जुनैद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और सलीम का गला दबाने का प्रयास किया। मारपीट के बाद सलीम की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन- फानन में उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बुलंदशहर रेफर कर दिया। लेकिन बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में ही सलीम ने दम तोड़ दिया । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button