Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : सर्पदंश से युवक की मौत

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ग्राम गहमर के पट्टी मैगर राय निवासी 16 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गहमर गांव निवासी निकेश कुमार पुत्र जमुना राम, उम्र करीब 16 वर्ष, को मंगलवार की भोर लगभग 3 बजे घर पर ही किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्प के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। बक्सर सदर अस्पताल  में  प्राथमिक  उपचार  के  बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि परिजन युवक को पटना ले जाने के बजाय इलाज के लिए गाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद निकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
संवाददाता
विवेकानंद राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button