Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : राष्ट्र व समाज सेवा के प्रति समर्पित रहे स्व इन्दु भूषण अग्रवाल 

गोविंद लाल शर्मा/आज़मगढ़। समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय स्वर्गीय इन्दु भूषण अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी रविवार, 29 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय हरिऔध कला केंद्र सभागार में एक प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, संस्कार भारती, वनवासी छात्रावास और विद्या भारती सहित अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों में उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी एवं गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके सुपुत्रों अजय कुमार अग्रवाल (सह जिला संघचालक, रा.स्व.संघ) और अरविंद कुमार अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों से सभा में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने और प्रसादम ग्रहण करने का सस्नेह अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button