Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता मे पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री अनील राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध मे पदाधिकारियों से संवाद किया। पदाधिकारियों ने विधानसभा वार  जनसमस्याओ से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ की जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। कैबिनेट मंत्री ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत  छूटे मतदाता एवं नए मतदाताओं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उन सभी का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।इस अवसर पर विनोद राजभर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, हरेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ऋषिकांत राय, संगीता आजाद, हनुमंत सिंह, पवन सिंह मुन्ना हरीश तिवारी, विवेक निषाद जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button