Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: विश्वकर्मा एकीकरण अभियान व स्थापना दिवस मनाया

विश्वकर्मा समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान व संगठन का 23 स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी से आए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आईं आईटी के प्रोफेसर श्री वृंद कुमार विश्वकर्मा रहें। उन्होंने अपने संबोधन में विश्वकर्मा समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। प्रयागराज हाईकोर्ट के एडवोकेट राजेश विश्वकर्मा ने जाति जनगणना में विश्वकर्मा समाज को जगह देने पर बल दिया। शाहजहांपुर के जेलर अनिल विश्वकर्मा ने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए विश्वकर्मा समाज से अपील की। संयोजक शिव मोहन शिल्पकार ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित और स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजित करने वाले मंडल प्रभारी तेजू विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मोनू विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button