Slide 1
Slide 1
Blog

संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रस्तावना का पाठ

ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल : पोस्टर मेकिंग, बैज मेकिंग और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, देश में 26 नवंबर को 1939 को अपनाया गया था संविधान, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने तैयार किया था भारतीय संविधान

फतेहपुर। पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को संविधान दिवस के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि संविधान कमेटी के चेयरमैन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने देश का संविधान बनाया। इसके बाद 26 नवंबर 1939 को भारतीय संविधान को अपनाया गया। यह भारत का सबसे लंबा लिखित संविधान है। देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। इसीलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रार्थना में छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

देश में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को संवि

प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।

धान का निर्माता कहा जाता है। उनके साथ देश के तमाम महान लोग शामिल रहे। इसमें अपने ही शहर के पढ़े मौलाना हसरत मोहानी भी शामिल थे। इस संविधान को 26 नवंबर को तैयार किया गया था। इसलिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसीलिए शुक्रवार को स्कूल में स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य फजलुर्रहमान बाकरी ने संविधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लिखित रूप में अपने देश का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें बाबा साहब ने सभी धर्मों का ख्याल रखा है। संविधान के मुताबिक सभी धर्मों को अपने-अपने धर्म पर अमल करने का अधिकार है। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ कराया गया।

डायरेक्टर कृष्णना उप्पल ने भी बच्चों को संविधान की बारीकियां बताईं। उन्होंने संविधान के अनुसार ही चलने का बच्चों को चलने का संकल्प दिलाया।

इसके बाद ताहिर हसन ने पोस्टर मेकिंग, बैज मेकिंग, कोलाज मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं कराईं।  कोलाज प्रतियोगिता में अमीरा शेख, उम्मे फातिमा, अदीबा शेख, अल्फिया जावेद, सारा सिद्दीकी, लिबा आएशा, जहरा फातिमा, आय़त नसीर शेख ने भाग लिया।

पोस्टर मेकिंग में अर्श हुसैन, लारैब, असद, फैजान, खदीजा, फलक, अरीबा गौहर, सारा सिद्दीकी, सारा ताहिर, मुबश्शिरा ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिताएं  जैनब असलम, मोहम्मद मोहसिन, समन अंसारी आदि की देखरेख में कराई गईं।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button