Slide 1
Slide 1
कारोबार

यूपी के 96 चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू,किसानों को तत्काल हो रहा भुगतान

लखनऊ । गन्ना किसानों का हित योगी सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के उपरांत वर्तमान पेराई सत्र (2026-27) में अब तक 96 चीनी मिलें पेराई कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं। अभी तक सबसे अधिक गन्ना पेराई करने वाली हरियावां चीनी मिल हरदोई है। यहां 22.41 लाख कुंतल पेराई की गई है। वहीं अजबापुर- डीसीएम ग्रुप लखीमपुर खीरी की ओर से सर्वाधिक भुगतान 82 करोड़ रुपये किया गया है।  गन्ना आयुक्त भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक प्रदेश की कुल 96 चीनी मिलों ने पेराई कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया है। इसमें निजी क्षेत्र की 78, सहकारी क्षेत्र की 17 व निगम क्षेत्र की एक चीनी मिल शामिल है। इन चीनी मिलों द्वारा इस पेराई सत्र में अब तक कुल 707 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है, जिससे कुल 63.80 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ है। वर्तमान पेराई सत्र में अब तक के कुल देय गन्ना मूल्य 552.23 करोड़ रुपये के सापेक्ष चीनी मिलों द्वारा शत-प्रतिशत से भी अधिक का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया जा चुका है। पेराई सत्र की शुरुआत से ही चीनी मिलों द्वारा त्वरित भुगतान करने से किसानों को बिचौलियों और विलंब की समस्या से मुक्त होकर गन्ना आपूर्ति करने में आसानी होगी।
पेराई सत्र (2026-27) में अब तक सर्वाधिक पेराई करने वाली चीनी मिल
हरियावां चीनी मिल हरदोई- 22.41 लाख कुंतल
हरगांव चीनी मिल सीतापुर- 21.94 लाख कुंतल
खतौली चीनी मिल मुजफ्फरनगर- 20.95 लाख कुंतल
अजबापुर-डीसीएम ग्रुप- लखीमपुर- 82 करोड़
मवाना चीनी मिल- मेरठ- 62 करोड़
हरगांव चीनी मिल- सीतापुर- 60.42 करोड़


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button