Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

National News सोने-चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी, अभी और गिरेगा दाम

नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में फिर से गिरावट का सिलसिला जारी है।मंगलवार की तेजी के बाद सोने-चांदी के दाम में बुधवार को फिर से गिरावट देखी जा रही है।घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट दोनों में ही सोने-चांदी के दाम में नरमी बनी हुई है।खास बात यह है कि पिछले सत्र के दौरान चांदी के दाम 5.7 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए, जबकि सोने की चमक भी फीकी पड़ी है।अमेरिका में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले से निवेशक संभलकर ट्रेड कर रहे हैं, इसका सीधा असर सर्राफा बाजार के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट पर पड़ रहा है। बुधवार सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। ग्लोबल वायदा बाजार कॉमेक्स में सोना 27.90 डॉलर टूटकर 3,534 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया। चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 40.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX की बात करें तो दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1138 रुपये गिरकर 121191 रुपये प्रति 10 ग्राम पद देखा गया।दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2295 रुपये टूटकर 143143 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करते नजर आई।

बुलियन मार्केट की बात करें तो यहां 24 कैरेट वाला गोल्ड 1160 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 121,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया,इसके अलावा चांदी 2210 रुपये लुढ़क गई और 143,660 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का दाम कम होकर 111,558 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 91,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने और चांदी के दाम में पिछले कुछ महीने के दौरान बड़ी गिरावट देखी गई है।एमसीएक्स पर एक महीने के दौरान सोना करीब 13 प्रतिशत टूट गया है। 26 अक्टूबर 2026 को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना 1,42,024 रुपये का था,25 नवंबर को यही दाम गिरकर 1,21,000 रुपये (11.30 बजे) के करीब ट्रेड कर रहा है।इसका मतलब यह हुआ कि सोना एक महीने में 21,000 रुपये प्रति 10  ग्राम गिर गया।बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि सोने में गिरावट का दौर अभी जारी रह सकता है।आने वाले समय में अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और जॉब रिपोर्ट से सोने की अगली दिशा तय हो सकती है।

सोने की कीमत में गिरावट का कारण
अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका। अमेरिका में ब्याज दर 25 से 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की आशंका
25 नवंबर को अमेरिका में महंगाई दर से जुड़ा डेटा जारी किया जाएगा।महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा रही तो ब्याज दर बढ़ने की आशंका से सोना नीचे आएगा। 4 दिसंबर को अमेरिका में नवंबर की जॉब रिपोर्ट से जुड़े आंकड़े आएंगे। नौकरियों के आंकड़े मजबूत आए तो डॉलर मजबूत होगा और सोने नीचे जा सकता है। 9 और 10 दिसंबर को फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर पर फैसला किया जाएगा।ब्याज दर बढ़ने से भी भी सोने के दाम में गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button