Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : मां-बेटी की गला रेत हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी

गाजीपुर ( विवेकानंद राय )। थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरवां में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पक्के मकान के अंदर मां और बेटी के गला कटे हुए शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान जैबुन निशा पत्नी गुलफाम (40 वर्ष) तथा उनकी 12 वर्षीय पुत्री ऐमन के रूप में हुई है। एक ही परिवार की दो सदस्यों की निर्मम हत्या की सूचना से गांव सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर  पुलिस अधीक्षक  ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि मां-बेटी की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button