Slide 1
Slide 1
धर्म

गाजीपुर : गुरूनानक देव का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना

चंद्र मोहन तिवारी / गाजीपुर। कार्तिक पुर्णिमा के दिन गुरू नानक देव की 557वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। जिसे लेकर महाजनटोली स्थित गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व मनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए सरदार दलजीत सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरूनानक देव की 557वीं जयन्ती पूरे देश में मनायी गयी। महाजनटोली स्थित गुरूद्वारा में   पाठ किया गया और दिन में साढे बाहर बजे शबद किर्तन का आयोजन वाराणसी से आये भाई बलबीर गुलशन बनारस वाले ने अपने शबद किर्तन और वाहे गुरू, वाहे गुरू के नारो से पुरा गुरूद्वारा का वातावरण गंुज उठा। दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच अरदास और साय 3 बजे से लंगर का आयोजन किया गया। अतिथि विनोद अग्रवाल ने बताया कि सिक्ख धर्म से हमे सीख लेने की जरूरत है इनके अच्छे कर्मो को आत्मसात करके हम समाज मं फेैली बहुत से कुरीतियो को हम दूर कर सकते है। इनके यहा उंच नीच का भेद भाव नही होता और ये बड़े ही परिश्रमी होते है जो मुगलो से लड़ते हुए हिन्दू धर्म की रक्षा की और देश को आजाद  करने मे इनका अतुलनीय योगदान रहा, इन्होने कभी भारत देश से अलग होने की बात नही की। शबद किर्तन मे सुखबीर एग्रो के महाप्रबन्धक बाबी सिंह ज्ञानी जगपाल  सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह सोनी, बाबी, अमरिन्दर सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, हरजीत सिंह, विरेन्द्र पाल सिंह, अगमदीप सिंह, गुरूप्रीत सिंह, अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, समाजसेवी अमरनाथ तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, श्याम, राजन सिंह, सौरभ तिवारी, विनीत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button