
अन्नपूर्णा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
महंत शंकरपुरी ने कहा कि अन्नकूट का दर्शन करने से भक्त का अन्न भंडार कभी खाली नहीं होता: स्वामी शंकर पुरी जी महाराज
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।दीपोत्सव पर्व पर इस वर्ष काशी के अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पांच दिनों तकस्वर्णमयी अन्नपूर्णा का लाखों श्रद्धालु भोग प्रसाद पाकर भक्त हुए निहाल। 511 क्विंटल प्रसाद से सजा माता का दरबार
अन्नकूट महोत्सव के दौरान अन्नपूर्णा मंदिर में कच्चा-पक्का मिलाकर 511 क्विंटल प्रसाद से माता का दरबार सजाया गया। पांच दिवसीय स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन के आखिरी दिन नीचे मंडप समेत विग्रह समेत अन्य जगह अन्न व मिठाइयो से सजा रहा, फिर ब्राह्मणों द्वारा आरती पूजन किया, माता का विशेष श्रृंगार किया गया था और आरती उतारी गई।काशी अन्नपूरेश्वरी मंदिर के महंत एवं मनीषी स्वामी शंकर पुरी जी महाराज ने बताया विश्व का ऐसा मंदिर है जहां पर काशी में विराजमान आदि विशेश्वर ने स्वयं मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगा था।वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम रही। इस अवसर पर माता अन्नपूर्णा के दरबार में 56 भोग का आयोजन किया गया। मान्यता है कि भगवान शिव ने काशी के भरण-पोषण के लिए माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। इस पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और देश के कोने-कोने से भक्त उपस्थित हुए।लड्डुओं से माँ भगवती अन्नपूर्णा और जय श्री राम’ लिखा आकर्षण रहा।56 भोग में रहा लड्डू, मगदल, बालूशाही, खुरमा,चंद्रकला, काजू बर्फी, काजू बिस्किट, बादाम बर्फी, अंजीर हलवा, बादाम हलुवा, मूंग हलुआ, काजू नमकीन, पंचमेवा नमकीन,इसके अलावा पांच प्रकार की दाल, चावल 16 प्रकार के पकौड़े, सहित छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भव्य सजावट रहा।मध्याह्न भोग आरती के बाद अन्नकूट भोग प्रसाद आये भक्तों कों महंत जी ने बैठा कर परोशा दौरान हरिद्वार से आये शिवांनंद गिरी समेत भक्त रहें।अंतिम दिन हजारों कीं संख्या में भक्त पहुंचे प्रसाद पाने पांच दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपुर्णा दर्शन के अंतिम दिन अन्नकूट पर्व पर माँ अन्नपूर्णा के अपराह्न भोग आरती के बाद,अन्नकूट भोग प्रसाद पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा,जो शाम तक चलता रहा, जिसमे न्यायिक, शासनिक अधिकारी और राज नेता शहर के गणमान्य समेत अन्य श्रद्धालु रहे।प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कीं इन पांच दिनों में लगभग दस लाख भक्तों ने दर्शन किया। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया, वही सेवादारों ने काफ़ी मद्त कीं और इस आयोजन से जुड़े सभी कों धन्यवाद दिया। विशेष सहयोग में रहें अन्नपूर्णा मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा, सौरभ मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, राकेश तोमर, समेत अन्य रहें।




