Slide 1
Slide 1
चंदौली

आम बजट ने भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा दी – डॉ विनोद बिंद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर बजट की सराहना करते हुए दी शुभकामनाएं

भदोही के विश्वविख्यात कॉरपेट उद्योग, कारीगरों के सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर सार्थक हुई चर्चा

चन्दौली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वां केंद्रीय बजट पेश होने के बाद गुरुवार को भदोही बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद ने वित्तमंत्री सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर केंद्रीय बजट पर शुभकामनाएँ देने के साथ बजट की सराहना करते हुए आशाओं का बजट बताया है। इस दौरान उन्होंने भदोही के विश्वविख्यात कॉरपेट उद्योग, कारीगरों के सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर सार्थक चर्चा वित्त मंत्री से की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज तेज़ रफ्तार से विकास की पटरी पर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ के टॉप 10 देशों में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कहा कि हाल ही में पेश हुए आम बजट ने भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। बजट से इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश, इनोवेशन और रोजगार—हर सेक्टर में भारत का आत्मविश्वास और संकल्प साफ नज़र आ रहा है। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, यह एक नए भारत की पहचान है जहां ठहराव नहीं,
केवल निरंतर प्रगति है। इस ऐतिहासिक बदलाव के हमलोग साक्षी बनें ।
बजट में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है । लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है और इसे विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button